झांसी, अप्रैल 8 -- झांसी। झांसी के कस्बा गुरसरांय के बेटे ने जिले का मान बढ़ाया है। एक साधारण परिवार के शिवम गुप्ता ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर कमाल किया है। उन्होंने यूपीपीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर बनकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से इलाके में खुशी की लहर है और युवाओं को नई प्रेरणा मिल रही है। गुरसराय के रहने वाले शिवम गुप्ता ने कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास के बल पर यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उन्हें जीएसटी विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर नियुक्ति मिली है। शिवम के पिता रविंद्र कुमार गुप्ता एक निजी स्कूल में क्लर्क हैं। जबकि उनकी मम्मी प्रभा देवी गृहिणी हैं। साधारण परिवार में पले-बढ़े शिवम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गुरसरांय के श्री...