नई दिल्ली, मार्च 7 -- इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के लिए 20वां और आखिरी ओवर कौन डालेगा? इस सवाल ने 5 मार्च की रात भारतीय फैंस की धड़कने बढ़ाई हुई थी। 254 के टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लैंड भारत के स्कोर के नजदीक पहुंच गया था। डेथ ओवर में भारत की कमाल की गेंदबाजी ने इंग्लिश टीम की गाड़ी पर लगाम लगाई थी, जिस वजह से आखिरी ओवर में उन्हें 30 रनों की दरकार थी। अक्षर पटेल का आखिरी ओवर बाकी था, मगर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 20वें ओवर के लिए शिवम दुबे को गेंद थमाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। दुबे ने इससे पहले एक भी ओवर नहीं किया था, ऐसे में सेमीफाइनल मैच के नाजुक पल पर उन्हें पहला और आखिरी ओवर देना बड़ा ही मुश्किल फैसला था। यह भी पढ़ें- IND vs NZ फाइनल में कैसी हो सकती है अहमदाबाद की पिच? इस बार नहीं टूटेगा दिल शिवम दुबे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.