नई दिल्ली, फरवरी 28 -- टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में भारत ने जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराया था, लेकिन उस मैच में टीम के लिहाज से सब कुछ सही नहीं था। ऑलराउंडर शिवम दुबे की गेंदबाजी बहुत ही लचर रही। उन्हें छठे गेंदबाज की तौर पर इस्तेमाल किया गया लेकिन उन्होंने सिर्फ 2 ओवर में ही 46 रन लुटा दिए। कप्तान सूर्यकुमार यादव जब भी शिवम दुबे को गेंद थमाते आए हैं, वह कारगर साबित होते रहे हैं लेकिन पिछले मैच में दुबे बहुत ही महंगे साबित हुए। लाइन, लेंथ इतनी खराब रही कि 2 ओवर में ही 4 वाइड और 2 नो बॉल फेंके। टीम इंडिया के मुख्य राष्ट्रीय चयनकर्ता रह चुके पूर्व कप्तान श्रीकांत ने दुबे की गेंदबाजी की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि वह जैसे छठे स्टंप पर गेंद डाल रहे थे।'मैंने ऐसी गेंदबाजी नहीं देखी' श्रीकांत ने अपने शो 'चिकी चीका' पर माना कि चेन्नई...