लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- गोला गोकर्णनाथ। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के पूर्व छात्र शिवम तिवारी ने यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए एजुकेशन विषय में 99.99 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यूजीसी नेट जेआरएफ परीक्षा का आयोजन जून 2026 में किया गया था। इस परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद शिवम तिवारी जूनियर रिसर्च फेलोशिप के तहत शोध कार्य करने के साथ ही देशभर के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए भी पात्र हो गए हैं। शिवम तिवारी कक्षा छह से इंटरमीडिएट तक सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के नियमित छात्र रहे हैं। यह भी पढ़ें- पहले प्रयास में शिवानी ने पास किया यूजीसी-नेट उन्होंने हाईस्कूल परीक्षा में 82 प्रतिशत और इंटरमीडिएट परीक्षा में 87 प्रतिशत अंकों के स...