शिवम को मिला एमएस ऑर्थोपेडिक का गोल्ड मेडल
अंबेडकर नगर, जुलाई 18 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। नगर के युवा सृजन डॉ शिवम सिंह ने चिकित्सा के क्षेत्र में नाम रोशन किया है। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ के दीक्षांत समारोह में एमएस ऑर्थोपेडिक्स में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। डॉ शिवम को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक मिला। पदक राज्यपाल ने और उपाधि ने दिया। नगर के मीरानपुर के सेना से सेवानिवृत्त श्रीराम सिंह के पुत्र डॉ शिवम सिंह ने बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर से एमएस ऑर्थोपेडिक की पढ़ाई की है। डॉ आकांक्षा सिंह ने पति की उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.