गिरडीह, फरवरी 24 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला झामुमो ने सोमवार को शिवम आजाद की प्राथमिक सदस्यता को रद्द कर उसे पार्टी से निकाल दिया है। जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कार्यालय आदेश निकालकर कहा कि 23 फरवरी को वार्ड नंबर 18 में जो हिंसक झड़प हुई है, उसकी पार्टी निंदा करती है। इस घटना में शामिल सदस्य शिवम आजाद की प्राथमिक सदस्यता निलंबित करते हुए केन्द्रीय समिति झामुमो को निष्कासन हेतु अनुशंसा करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...