अररिया, अप्रैल 2 -- अररिया। एक संवाददाता बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित रणधीर वर्मा अंडर-19 वनडे ट्रॉफी 2025-26 के एक लीग मुकाबले में अररिया जिला क्रिकेट संघ ने पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ को 66 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के नायक गेंदबाज शिवम कुमार झा रहे, जिन्होंने अपनी सटीक और घातक गेंदबाजी से विरोधी टीम की कमर तोड़ दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अररिया की टीम 46.1 ओवर में 191 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से राकेश कुमार सिंह ने सर्वाधिक 36 रन बनाए, जबकि मृदुल पंकज कुमार 24, उज्ज्वल राज 25 और अभिजीत कुमार 20 ने अहम योगदान दिया। पूर्णिया की ओर से हमज़ा अरफिन ने 3 और गौरव देवेंद्र कुमार ने 2 विकेट लिए। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पूर्णिया की टीम की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। पूरी टीम...