शिवम की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से एसबीएस अकादमी जीती
आगरा, अप्रैल 29 -- अजीत सिंह अकादमी में चल रही टैलेंट लीग में बुधवार को एसबीएस अकादमी और अजीत सिंह अकादमी ब्लू के मध्य मुकाबला खेला गया। मैन ऑफ द मैच शिवम परमार के शानदार प्रदर्शन से एसबीएस अकादमी ने जीत दर्ज की। आयोजन सचिव बल्देव भटनागर ने बताया कि टॉस अजीत सिंह अकादमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। अकादमी ने 30 ओवर में 114 रन बनाए। आरव ने 22, रजत ने 18, मोहिनी ने 12 रन बनाए। एसबीएस अकादमी को गेंदबाजी करते हुए विनय, हिमांशु, रोहित, जतिन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीएस अकादमी की टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीत लिया। शिवम परमार ने 20 गेंद पर 67 व आरव जूरैल ने 13 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। शिवम को मुख्य अतिथि दिवाकर उपाध्याय ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस अवसर पर डॉ. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.