शिवम का अंडर-23 वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप का चयन
फरीदाबाद, सितम्बर 2 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद के पहलवान शिवम नागर अब अंतरराष्ट्रीय कुश्ती के अखाड़े में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। गांव नीमका निवासी शिवम का चयन अंडर-23 सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है। प्रतियोगिता 12 से 18 अक्तूबर तक अमेरिका में आयोजित होगी। शिवम के चयन से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है। परिवार में पहली बार कोई सदस्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहा है। शिवम पिछले करीब आठ वर्षों से राज्य खेल परिसर, सेक्टर-12 में कुश्ती का अभ्यास कर रहे हैं। वह कुश्ती कोच जयदीप से प्रशिक्षण ले रहे हैं। कड़ी मेहनत और लगातार अभ्यास का परिणाम अब उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिला है। शिवम के चाचा बहादुर नागर ने बताया कि वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.