हल्द्वानी, अगस्त 31 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हल्द्वानी निवासी पर्यावरणविद् व एग्रोप्रेन्योर शिवम ढौंडियाल का प्रतिष्ठित सत्यार्थी फेलोशिप-2026 के पहले बैच के लिए चयन हुआ है। वैश्विक स्तर पर 35 देशों से आए 1,200 आवेदनों में से चुने गए 25 युवाओं में वे शामिल हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एमएससी पर्यावरण विज्ञान के छात्र शिवम 2015 से 'नेचरऑर्गेनिक' के जरिए हिमालयी जैव-संसाधनों, टिकाऊ कृषि, हर्बल उत्पादों और ग्रामीण उद्यमिता पर काम कर रहे हैं। फेलोशिप के तहत वे जयपुर के बाल भवन में एक माह के आवासीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यूओयू के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। यह भी पढ़ें- ई-कल्याण छात्रवृत्ति के लिए आवेदन तिथि 20 नवंबर तक विस्तारित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...