हरिद्वार, अप्रैल 13 -- शिवमूर्ति वाली गली में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस के मुताबिक राम शंकर आश्रम के पास गली में एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर मायापुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को बुलाकर मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। मृतक के पास से कोई पहचान पत्र या दस्तावेज भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष प्रतीत हो रही है। यह भी पढ़ें- राफन गांव में मिला बुजुर्ग का शव, शिनाख्त नहीं शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.