मधेपुरा, सितम्बर 25 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता बोल बम... हर-हर महादेव के जयघोष और 'ॐ नमः शिवाय' के उच्चारण से गुरुवार को बाबा नगरी सिंहेश्वर शिवमय हो उठी। एक ओर 54 फीट का विशाल कांवड़ श्रद्धालुओं और लोगों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, तो दूसरी ओर दंड प्रणाम करते हुए बाबा सिंहेश्वरनाथ की नगरी पहुंचे श्रद्धालुओं को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। आस्था, तपस्या और संकल्प का यह अद्भुत दृश्य पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा। दरअसल, विभिन्न सरकारी सेवाओं में कार्यरत एससीएस क्लब से जुड़े खिलाड़ियों ने अपनी मनोकामनाएं पूरी होने के बाद बाबा भोलेनाथ के दरबार में दंड प्रणाम यात्रा करने का संकल्प लिया था। इसी संकल्प के साथ 20 सितंबर को 15 युवक खेल प्रशिक्षक संत कुमार के अगुवाई में अपने-अपने गांवों से दंड प्रणाम यात्रा पर निकले। पांच दिनों तक कठिन...