कुशीनगर, फरवरी 15 -- विशुनपुरा। ब्लॉक के ग्राम घूरछपरा स्थित शिव मंदिर पर महाशिव रात्रि के अवसर पर अखंड रामायण पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के पुजारी हरिवंश दास द्वारा 24 घंटे का अखंड रामायण पाठ व समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। उन्होंने बताया यह प्राचीन शिव मंदिर है। यहां प्रत्येक वर्ष श्रावण मास या महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्तों की काफी भीड़ जुटती है। अखंड रामायण पाठ का शुभारम्भ शनिवार दोपहर को पाठ वाचन कर्ता राजदेव दास ने पूजन अर्चन के साथ किया। मंदिर के महंत ने बताया अखंड रामायण पाठ का समापन रविवार को होगा। इस अवसर पर भंडारे के आयोजन के साथ ही मेले का भी आयोजन किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...