गोरखपुर, मई 8 -- फायर ब्रिगेड टीम ने रेस्क्यू कर युवक को बाहर निकाला गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता।कोतवाली क्षेत्र के दिलेजाकपुर स्थित शिवमंदिर में शुक्रवार को एक युवक जान देने के इरादे से मंदिर परिसर के कुएं में कूद गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।दिलेजाकपुर निवासी 40 वर्षीय नरेश केसवानी शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शिवमंदिर परिसर पहुंचा। बताया जा रहा है कि उसने मंदिर परिसर में स्थित कुएं पर लगी जाली तोड़कर उसमें छलांग लगा दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी। यह भी पढ़ें- सेफ्टिक टैंक में उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत, NDRF टीम दो घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची इसके बाद कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। कुआं गहरा...