शिवभक्त कांवड़ियों का सारथी बनेगा कांवड़ जत्था ट्रेकिंग ऐप
रामपुर, जुलाई 29 -- रामपुर। सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए रामपुर पुलिस ने कांवड़ जत्थों की निगरानी के लिए कांवड़ जत्था ऐप तैयार किया है। कांवड़ में जाने वाले जत्थे के लिए मोबाइल ऐप का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह की ओर से जारी आदेश में जिले के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके क्षेत्र से निकलने वाले प्रत्येक कांवड़ जत्थे के संयोजक के मोबाइल फोन में कांवड़ जत्था ट्रेकिंग ऐप इंस्टॉल कराया जाए। इसके लिए आदेश के साथ दिए गए बार कोड को स्कैन कर ऐप डाउनलोड कराया जाएगा। आदेश के अनुसार ऐप इंस्टॉल करने के बाद संयोजक अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर सहित आवश्यक विवरण दर्ज कर उसे सेव करेंगे। साथ ही यात्रा के दौरान मोबाइल की लोकेशन हमेशा चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पुलिस प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.