वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी। श्रीलाट भैरव काशी यात्रा मंडल की ओर से रविवार को द्वादश ज्योतिर्लिंग पदयात्रा निकाली गई। कज्जाकपुरा स्थित श्रीकपाल मोचन कुंड पर संकल्प लेकर सैकड़ों भक्तों ने पदयात्रा आरंभ की। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बाबा लाट भैरव का दर्शन-पूजन कर यात्रा प्रारम्भ की। निर्धारित मार्ग से होते हुए भक्तों ने ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर, रामेश्वर, सोमेश्वर, केदारेश्वर, घृष्णेश्वर, बैजनाथ और मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर यात्रा को विराम दिया। संयोजन केवल कुशवाहा, शिवम अग्रहरि, विकास सेठ, जितेंद्र कुशवाहा, रामप्रकाश जायसवाल ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...