शिवभक्तों के जत्थे को पटका पहना, पुष्पवर्षा कर हरिद्वार किया रवाना
बरेली, अगस्त 8 -- नवाबगंज। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेने के लिए शुक्रवार को त्यार जागीर और लावाखेड़ा बद्री प्रसाद गांव से शिवभक्तों का जत्था रवाना हुआ। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार ने शिवभक्तों को पटका पहनाकर और पुष्पवर्षा कर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाए। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। इसमें भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट, देवेश देवल, ओमप्रकाश गंगवार, हरि राठौर, प्रेम शंकर गंगवार, रामगोपाल गंगवार, अमित गंगवार आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- गाते बजाते हुए हरिद्धार रवाना हुए कांवडिए यह भी पढ़ें- कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा का फल वितरित किए यह भी पढ़ें- बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा हाईवे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.