बागपत, अगस्त 9 -- बागपत, संवाददाता। लाखों की भीड़, संकरे रास्ते, डीजे का शोर और चौबीसों घंटे की व्यस्तता। कांवड़ यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होता, लेकिन इस बार बागपत जिले में कांवड़ यात्रा जिस सुगमता, सुरक्षा और उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। उसकी हर तरफ सराहना हो रही है। इस पूरी व्यवस्था के पीछे बागपत के पुलिस अधीक्षक का वो रणनीतिक मास्टरप्लांट और कुशल नेतृत्व है, जिसने बागपत पुलिस को केवल एक 'सुरक्षा बल' नहीं, बल्कि शिवभक्तों का 'सच्चा सहयोगी' बना दिया है। यह भी पढ़ें- कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की तैनातीकांवड़ियों की सुरक्षा और सहयोग एसपी सूरज कुमार राय की अगुवाई में बागपत की सीमा में प्रवेश करने वाले हर एक कांवड़िये को न सिर्फ सुरक्षा का अहसास हो रहा है, बल्कि खाकी का आत्मीय व्यवहार भी उनका दिल जी...