शिवभक्तों का जत्था सुल्तानगंज व देवघर के लिए रवाना
रांची, अगस्त 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पवित्र श्रावण मास के अवसर पर शनिवार को बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच सिल्ली कावड़िया संघ के शिवभक्तों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) के लिए रवाना हुआ। केसरिया वस्त्र धारण किए और हाथों में कांवड़ लिए श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा शुरू की। प्रस्थान से पहले सभी कांवड़िये सिल्ली स्थित लुपुंग दुर्गा मंदिर परिसर में एकत्र हुए, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया गया। यात्रा के तहत श्रद्धालु पहले सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम पहुंचेंगे। वहां से पवित्र गंगाजल लेकर लगभग 105 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा तय करते हुए झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचेंगे और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। यह भी पढ़ें- महादानी कांवरिया संघ का जत्था बाबाधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.