गिरडीह, अगस्त 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर और आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में शिवभक्तों का जत्था बाबाधाम देवघर के लिए रवाना हुआ। शिवभक्तों में कांवर यात्रा को लेकर भारी उत्साह देखा गया। रवाना होने से पहले सभी शिवभक्तों ने बगोदर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर हरिहरधाम में मत्था टेका और मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। यात्रा पर निकले पहले जत्था के शिव भक्त विक्की मद्धेशिया और रामनाथ साव ने बताया कि वे सभी पहले सुल्तानगंज जाएंगे। वहां गंगा नदी से पवित्र जल भरकर कांवर में लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबाधाम देवघर पहुंचेंगे और बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे। वहीं दूसरे जत्थे में शामिल बरांय गांव के शिव भक्त जितेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके साथ 40 शिवभक्त बाबा धाम के लिए रवाना हो रहे...