बिजनौर, फरवरी 11 -- हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्तों का सैलाब उमड़ने लगा है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या से वातावरण शिवमय हो गया और हर तरफ बम-बम भोले के जयकारें गूंजने लगे हैं। बुधवार को कंधों पर रंग बिरंगी कांवड़ लेकर शिवभक्त भगवान शिव के जयकारों के साथ अपने अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए। महाशिवरात्रि पर्व में कांवड़ यात्रा में दिन प्रतिदिन लगातार शिव भक्तों की संख्या बढ़ रही है। वैसे तो रविवार से आने वाले शिव भक्तों की संख्या बढ़ी थी मगर सोमवार से कांवड़ियों का आस्था उमड़ना शुरू हो गया है। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन भी मुस्तैद हो गया। हर तरफ बाबा के भक्तों पर केसरिया रंग नजर आ रहा है। पूरा वातावरण शिवमय हो गया। हर तरफ बम-बम भोले के जयकारे व भोले के भजनों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कांवड़िये भारी संख्या ...