हापुड़, फरवरी 14 -- हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे शिवभक्तों की वापसी का सिलसिला तेज होने के साथ ही ब्रजघाट गंगा से कांवड़ उठने का क्रम बढऩे से हर हर महादेव और बम बम भोले के जयकारे गूंजने पर क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह शिवमई रंग में परिवर्तित हो उठा है। फाल्गुन मास की महाशिव रात्रि के उपलक्ष्य में आज शाम को भगवान भोले के जलाभिषेक का पर्व प्रारंभ होना है, जिसमें भागीदार बनने को शिवभक्तों का आवागमन लगातार तेजी पकड़ता जा रहा है। हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बुलंदशहर और अलीगढ़ जनपद के शिवभक्त ब्रजघाट तीर्थनगरी में विश्राम करने के बाद गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाकर अपने गंतव्य स्थलों को रवाना हो रहे हैं। क्षेत्र से जुड़े शिवभक्तों की वापसी भी शनिवार को प्रारंभ हो गई है। ब्रजघाट गंगा से कांवड़ भरने आ रहे दिल्ली समेत आसपास के जनपदों के श...