दुमका, अगस्त 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव-2026 के अवसर पर झारखंड कला केंद्र दुमका द्वारा बासुकीनाथ स्थित मयूराक्षी कला मंच प्रखंड कार्यालय परिसर में भव्य शिवभक्ति सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। शिव-वंदना, भक्ति गीतों एवं लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे इस कार्यक्रम ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं कांवडरियों को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: सावन महोत्सव में कलाकारों ने बांधा समांकार्यक्रम की विशेषताएँ कार्यक्रम में झारखंड कला केंद्र के प्रतिभाशाली कलाकारों ऋतंभरा, अंकेश आनंद, अनुष्का नाग, लोमस राजा, त्रिदेव तुरी एवं भूदेव मंडल ने एक से बढ़कर एक शिव-वंदना एवं भक्ति गीत प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। ऋतंभरा एवं अनुष्का नाग की विशेष प्रस्तुति कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षणों म...