संवाददाता, फरवरी 15 -- Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर यूपी के बुलंदशहर से उजमा खान नाम की एक मुस्लिम महिला की कांवड़ यात्रा की तस्वीरें सामने आई हैं। उजमा खान शिव भक्ति में पूरी तरह रमी दिख रही हैं। हाथ में गंगा जल लिए हर-हर महादेव का जयघोष करती आगे बढ़ रहीं उजमा खान का कहना है कि उनकी मुराद पूरी हुई है और इसी वजह से वह महादेव की कावंड़ लेकर निकली हैं। बुलंदशहर के अनूपशहर से कांवड़ में गंगाजल उठाकर भोले के बोल बम के जयकारों के साथ जा रहीं उजमा खान गौतमबुद्धनगर के रबूपुरा क्षेत्र के भोले भाईपुर भोले मंदिर में भोले का जलाभिषेक करेंगी। शिव भक्त बनी उजमा खान ने भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर होकर कांवड़ यात्रा में भाग लिया और अपनी मुराद पूरी होने पर महादेव की कांवड़ कंधे पर उठा ली। उनका कहना है कि वह पिछले चार साल से अपने हिंदू प्रेमी लोकेंद...