अंबेडकर नगर, अगस्त 12 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हर हर महादेव व बोल बम के उद्घोष से समूचा माहौल भक्तिमय हो रहा है। भक्तिमय गीतों के बीच थिरकते कांवडियों से समूचा वातावरण भगवामय हो गया है। इस बीच पवित्र जल लेने व जलाभिषेक करने के लिए बडी संख्या में कांवड़ियों का जत्था काशी, अयोध्या जाने लगा है। जैसे जैसे सावन माह आगे बढ़ रहा है, शिवमंदिरों में जलाभिषेक का सिलसिला भी तेज हो गया है। काशी, अयोध्या समेत कई अन्य धार्मिक नगरी से पवित्र जल लेकर कांवड़ियों का जत्था सम्बंधित क्षेत्र स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों में पहुंचकर जलाभिषेक कर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए शिवमंदिरों व शिवालयों में व्यवस्थाएं बेहतर की जा रही है। यह भी पढ़ें- Orai News: कोंच से सेवढ़ा के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, बम-बम बोले हर-हर महादेव के नारों की गूंज साफ सफ...