शिवभक्ति में डूबा रहा गिरधरपुर गढ़ी गांव
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- कड़ा ब्लॉक के गिरधरपुर गढ़ी गांव से बुधवार शाम बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। डीजे और ढोल-ताशों की भक्तिमय धुन के बीच कांवरिया भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सराबोर नजर आए। यात्रा शुरू होने से पहले ग्राम प्रधान जगदीश यादव ने कांवरियों को तिलक लगाकर अंगवस्त्र भेंट किया और मंगलमय व सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं। कांवरिया डीजे की धुन पर नाचते-गाते और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारे लगाते हुए गांव से पैदल सिराथू पहुंचे। यहां से सभी कांवरिये ट्रेन के माध्यम से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुए। कांवरियों को विदा करने के लिए ग्राम प्रधान समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण सिराथू तक पहुंचे। यह भी पढ़ें- जयकारों से गूंजे शिवालय कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त कांवरियों के जत्थे के गांव से निकलते ही पूरा क्षेत्र भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.