लातेहार, जून 27 -- लातेहार। शहर के शिवपूरी मोहल्ला में संचालित अंकित किराना स्टोर में शनिवार को अचानक आग लग गई। जिस कारण दुकान में रखे खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई। आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी अग्नि शमन विभाग को दी,लेकिन मौके पर दमकल नहीं पहुंची। तब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन तब तक सभी सामग्री जल चुकी थी। इधर दुकान मालिक अंकित कुमार ने बताया कि पूजा कर के लौटे और जैसे ही दुकान में गए तब तक अचानक आग पकड़ चुकी थी। उन्होंने आगलगी का कारण जलता हुआ दीपक बताया । उन्होंने इस आगलगी में काउंटर खाद्य सामग्री समेत करीब दो लाख रुपए का नुकसान होने की बात कही है।उन्होंने सम्बन्धित विभाग से मुआवजा की मांग की है। सब कुछ खत्म होने के बाद दमकल पहुंचीइधर आगलगी की घटना से दुकान के मालिक समेत परिवार के ...