धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद। डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को पतरातू-शिवपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवपुर स्टेशन पर चल रहे तीसरी लाइन के निर्माण और विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यों को निर्धारित समयसीमा के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। डीआरएम के साथ सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...