चतरा, फरवरी 27 -- टंडवा निज प्रतिनिधि आम्रपाली से जूडे शिवपुर रेलवे साइडिंग में शुक्रवार को मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक सुखदेव गंझू पिता टूकन गंझू की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया गया कि मालगाड़ी के पहिये ने शरीर को दो भागों में विभाजित कर दिया। सिर और धड़ अलग-अलग हो गया।मृतक कोयद पंचायत के हुम्बी गांव का निवासी था। यह दर्दनाक घटना दोपहर बाद चार बजे के आसपास की है। इस घटना के बाद रेलवे और टंडवा पुलिस घटनास्थल पर पहूंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपने घर हुम्बी से चार किलोमीटर दूर सुखदेव शिवपुर साइडिंग क्रास कर रहा था। शरीर से नि:शक्त होने के कारण चार नंबर रेलवे लाइन पार कर ही रहा था कि विपरीत दिशा से आ रहे कोयला ढोने वाली ट्रेन मालगाड़ी के चपेट में आ गया। ट्रेन के पहिये से उसका शरीर दो भा...