शिवपुर रेलवे साइडिंग बंद कराने मामले मे मुखिया सहित एक दर्जन नामजद
चतरा, मई 31 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। रोजगार समेत अन्य मांगों को लेकर आम्रपाली के शिवपुर रेलवे साइडिंग में रैक लोडिंग बंद कराने के मामले में टंडवा थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीएल के सुरक्षा अधिकारी मनोज साव के बयान पर कांड संख्या 119-26 में कसियाडीह मुखिया सरिता देवी समेत एक दर्जन नामजद बनाये गये है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रेलवे साइडिंग में धरना प्रदर्शन करते हुए रैयतों ने दस घंटे तक रैक लोडिंग बंद करवा दिया था। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मुखिया सरिता देवी, राजेश पासी, चेतलाल महतो, प्रमोद महतो, पिंटू महतो, किशोर महतो, भीम महतो, जितेन्द्र, दिलीप कुमार तथा अन्य का नाम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- रेल यात्रियों की समस्याओं को लेकर आंदोलन तेज करने का निर्णय सुरक्षा पदाधिकारी ने अपने बयान में कहा है इस बंदी से आर्थिक नुक़सान सीसीएल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.