वाराणसी, जुलाई 13 -- शिवपुर (वाराणसी)। क्षेत्र में ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव 19 जुलाई को मनाया जाएगा। इसकी तैयारी पर मंथन के लिए रविवार को शिवपुर रथयात्रा मेला समिति के सदस्यों की बैठक हुई। गिलट बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में बैठक में सुरक्षा, यातायात, बिजली-पानी व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष रामश्री मौर्य ने अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद है। बैठक में अनिल मौर्य, गुलाब मौर्य, दिनेश कुमार, राजेश पंजाबी, डॉ. अशोक कुमार सिंह, आदित्य मौर्य, जितेंद्रनाथ मिश्र, जयचन्द्र सोनकर, राजेश कुमार गुप्त, दिग्विदु मानी, गौरव कुमार सिंह, आशुतोष कुमार श्रीवास्तव, नारायण केसरी, भरोष कुशवाहा, पवन कुमार सिंह, विवेक कुमार सरा...