वाराणसी, मार्च 3 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला खामेनेई की मौत के बाद शिया समाज शोक में है। सोमवार को जगह-जगह मजलिसें हुईं। इसके साथ ही शिवपुर में ख्वातीनों ने मशाल जुलूस निकालकर गम मनाया। वहीं दोषीपुरा, अर्दली बाजार में भी गम मनाया गया। मगरिब की नमाज के बाद दरगाहे फातमान में दुआख्वानी हुई। उधर, लाट सरैया में आयोजित होने वाले सामूहिक मातम नहीं मनाया गया। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण इसे रद्द करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...