चतरा, जुलाई 18 -- टंडवा निज प्रतिनिधि। जिस शिवपुर रेलवे साइडिंग से हर रोज 15 रैक कोयले की डिस्पैच हो रही है उस लाइन पर पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने की है। इस मामले में राँची रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (ऊफट) को ज्ञापन सौंपा है। विधायक का कहना है कि शिवपुर से राँची भाया टोरी होते हुए पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन प्रारंभ होने से कारोबारियों को लाभ मिलेगा। विधायक का यह भी कहना है कि पैसेंजर ट्रेन के परिचालन से विद्यार्थी, नौकरीपेशा कर्मी, व्यापारी, मरीज एवं हजारों आम यात्रियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी साथ ही क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्राप्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...