वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी। शिवपुर क्रिकेट एकेडमी के दो होनहार खिलाड़ियों रुद्रांश सिंह और तेजस सिंह का चयन अंडर-16 जोनल क्रिकेट चयन मैच के लिए हुआ है। बल्लेबाज रुद्रांश सिंह और मध्यम तेज गेंदबाज तेजस सिंह प्रयागराज में 15 और 16 जून को होने वाले जोनल मुकाबलों में वाराणसी जोन का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ट्रायल में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह मुकाम हासिल किया। कोच सैफी अहमद ने बताया कि दोनों खिलाड़ी पिछले 2 साल से कड़ी मेहनत कर रहे हैं। रुद्रांश की तकनीक और तेजस की लाइन-लेंथ जोनल स्तर पर टीम के लिए अहम होगी। यह भी पढ़ें- बरेली मंडल की अंडर-16 क्रिकेट टीम में शाहजहांपुर के चार खिलाड़ियों का चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...