आरा, मई 11 -- शाहपुर‌, निसं.। स्थानीय थाना क्षेत्र की शिवपुर पंचायत के शिवपुर गांव में एक घर में चोरी का मामला सामने आया है। घटना सोमवार की देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। तीन की संख्या में मुंह ढके चोरों ने घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। पीड़िता केसरी देवी ने बताया कि घर के सभी लोग सोए थे। तभी तीन की संख्या में लोग आए और दो बक्सा लेकर चले गए। बक्सा में नगद रुपए और सोने-चांदी के गहने रखे हुए थे। वहीं घटना के बाद पुलिस ने गांव के बगल से एक नदी से बक्सा बरामद किया है। यह भी पढ़ें- एक रात में तीन चोरियां करने वाला दबोचा, नकदी-जेवर बरामद हालांकि चोर नगद और गहना लेकर फरार हो गए हैं। शाहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि लाखों रुपए के गहने और नगदी चोर लेकर भाग गए हैं। शाहपुर थाने में पीड़ित रामचंद्र...