वाराणसी, जून 16 -- वाराणसी। शहर के सिद्धार्थ श्रीवास्तव का चयन लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए हुआ है। पांच और छह जून को लखनऊ में हुए फाइनल ट्रायल के बाद उनका चयन हुआ। सिद्धार्थ दाएं हाथ के मीडियम पेसर है। इनके पिता शरद श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता हैं और अपनी सेवा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भी देते हैं। उन्होंने बीएचयू में कोच विकास सोनकर और चाचा अमित श्रीवास्तव से क्रिकेट की बारीकियां सीखी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...