चतरा, मार्च 2 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाइन के लिए इचाक खुर्द में अधिग्रहित गैर मजरुआ खास जमीन के मुआवजे का मामला सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास ने विधानसभा में प्रमुखता से उठाया। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के किसान पिछले 30 महीनों से अपनी जमीन और मकान के मुआवजे की मांग को लेकर धरना पर बैठे हैं। विधायक ने शुक्रवार को सदन में इन किसानों के हक की आवाज उठाते हुए सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा। विधायक ने बताया कि इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 55 किसानों की 35 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। जबकि इस भूमि पर परियोजना आने के दो-तीन दशक पूर्व से दर्जनों मकान बने हुए हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि जिन किसानों को अब तक रैयती मान्यता और उचित मुआवजा नहीं मिला है, उन्हें शीघ्र न्याय कब तक मिलेगा। सरकार का जवाब और प्रक्रिया सरकार द्वारा...