कौशाम्बी, अप्रैल 21 -- कोखराज थाना क्षेत्र के शिवपुर अहिरारा गांव में रविवार की रात दबंगों ने बहन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए दंपती समेत कुनबे पर जानलेवा हमला किया। इससे सभी को गंभीर चोटें आई हैं। मामले की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम निवासी आरती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि इन दिनों वह शिवपुर अहिरारा में बब्बू केसरवानी की बाग में परिवार के साथ रहती है। बाग की रखवाली करती है। रविवार की रात शिवपुर अहिरारा के ही रहने वाले सगे भाई राजेंद्र सोनकर, कल्लू सोनकर, राजा सोनकर व पंडा सोनकर अपने मामा पंकज सोनकर के साथ बाग आए और बहन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए उसके पति अशोक सोनकर की पिटाई शुरू कर दी। हमलावरों ने बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता व उसके बच्चों को भी बेरहमी से पीटा। इस...