अयोध्या, मई 3 -- अयोध्या। विद्युत उपकेन्द्र नियावां से संचालित 11केवी शिवपुरी फीडर का शट डाउन मेंटेनेंस कार्य के लिए 45 मिनट तक रखा गया। इसी दौरान 11 केवी शिवपुरी फीडर होल्ड हुआ। बताया गया कि रेतिया ढाल के पास 250 केवी ट्रांसफार्मर को चार्ज करने के लिए सप्लाई बंद की गई थी। रात करीब तीन बजे 11 केवी शिवपुरी फीडर पर सप्लाई चालू हो सकी। तेज हवा और बारिश के कारण अफीम कोठी और नियावां फीडर इनकमिंग के साथ ओवर करंट पर फीडर ट्रिप हुआ और अर्थ फाल्ट के कारण सप्लाई बाधित हो गयी। करीब एक घंटे क्षेत्र में बिजली गुल रही। जेई नियावां पवन कुमार के अनुसार आंधी बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर सप्लाई बाधित रही। जैसे नियावां में फ्यूज कटने के कारण सप्लाई बाधित रही नियावां क्षेत्र की। ककरही बाजार में पोल टेढ़ा होने से करीब एक घंटे तक सप्लाई नहीं रही। एक डेढ़ घंटे...