हजारीबाग, फरवरी 28 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 22 की नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद मिताली रश्मि की रिकॉर्ड मतों से ऐतिहासिक जीत पर शनिवार को शिवपुरी में होली मिलन समारोह सह विजय उत्सव मनाया गया। भव्य विजय जुलूस निकाला गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर नवनिर्वाचित पार्षद का स्वागत किया। होली मिलन समारोह के दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी।मौके पर उपस्थित वार्डवासियों ने कहा कि यह जीत केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे वार्ड की जीत है। होली मिलन समारोह में वार्ड क्षेत्र के अशोक कुमार सिन्हा, अजय कुमार सिन्हा, अमर कुमार सिन्हा, रामनवमी संरक्षण समिति के अध्यक्ष प्रशांत कुमार प्रधान, डॉ प्रभात कुमार प्रधान, प्रशांत कुमार प्रधान, निशांत कुमार प्रधान, अखिल भारतीय कायस्थ महास...