शिवपुरी में बड़ा बुलडोजर ऐक्शन! कब्जामुक्त करवाई गई 100 की सरकारी जमीन
शिवपुरी, सितम्बर 30 -- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में प्रशासन ने बड़ी बुलडोजर कार्रवाई की है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 100 करोड़ रुपए कीमत की 12 बीघा शासकीय जमीन को कब्जे से मुक्त कराया। यहां टीन शेड से बनी 34 दुकानों को जेसीबी से तोड़ा गया है। प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के बाहरी हिस्से में दुकानों के सामने बनाए गए अवैध चबूतरों को भी हटा दिया है। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस का अमला मौके पर मौजूद रहा। शिवपुरी की सड़कों और बाजारों में बढ़ते अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर पालिका, कोतवाली पुलिस, यातायात पुलिस, तहसीलदार और एसडीएम की संयुक्त टीम ने शहर के प्रमुख बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। कार्रवाई की शुरुआत कोर्ट रोड से हुई और टीम सब्जी मंडी होते हुए माधव चौक चौराहा, प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.