शिवपुरी, अप्रैल 11 -- जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र में टोंगरा रोड पेट्रोल पंप के पास मुर्गी दाना से भरा ट्रक सड़क किनारे खड़े ऑटो पर पलट गया। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों की दबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ गांव निवासी वीरेंद्र शाक्य की शुक्रवार को संजय कॉलोनी की राजेश्वरी शाक्य से शादी हुई थी। शनिवार को विदाई के बाद परिवार के साथ ऑटो से गांव लौटते समय यह हादसा हुआ। घटना में दूल्हा-दुल्हन के साथ उनकी मां और भाभी की मौत हो गई। सभी को जेसीबी की मदद से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पत्नी ने फोन कर बुलाया, थाने में पति ने खुद पर ही कर दिए ब्लेड से वारड्राइवर और दूल्हे की बहन दुकान पर चले गए थे शनिवार को शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे...