बलरामपुर, जनवरी 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ अभियान चलाया है। इस दौरान कई सेंटरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार को अपर सीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने शिवपुरा क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से संचालित दिव्या अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया है। यह सेंटर बिना पंजीकरण के लम्बे समय से संचालित हो रहा था। विभागीय लोगों का कहना है कि कई बार इसे चेतावनी दी गई, लेकिन कोई सुधार न होने पर यह कार्रवाई की गई है। एसीएमओ डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस समय डीएम और सीएमओ के निर्देश पर अवैध नर्सिंग होम, पैथालॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को शिवपुरा क्षेत्र में छापेमा...