बलरामपुर, दिसम्बर 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। नगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में बेसिक शिक्षकों की ओर से सुशासन सीरीज क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जिले की 6 टीमों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में शिवपुरा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सीरीज की ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसए शुभम शुक्ला व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष विकास कांत पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच बेसिक वारियर्स उतरौला एवं बेसिक वारियर्स बलरामपुर के बीच खेला गया। उतरौला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में पाँच विकेट पर 100 रन बनाए। जवाब में बलरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.