कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के जन्मदिन पर प्रदेश सचिव आशीष चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने लखनऊ जाकर शिवपाल यादव को 51 किलो की माला पहनाकर और गदा भेंट किया। लड्डू बंटवाकर शुभकामनाएं दीं। शिवपाल ने विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। दीपू त्रिपाठी, विनोद प्रजापति, सूरज ठाकुर, रजत यादव, अमित यादव, सीटू यादव मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...