प्रयागराज, फरवरी 17 -- कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द, भगवतपुर की कक्षा आठ की छात्रा शिवनी को राज्य स्तर पर 'चैंपियन ऑफ चेंज' चुने जाने पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष दीप चंद्र व प्रधानाध्यापिका रीता भारतीया ने उसे बधाई दी। ब्लॉक व मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद उसका चयन हुआ। चयनित विद्यार्थी लखनऊ में दो दिवसीय कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...