वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। शिवरात्रि संगीत महोत्सव की अंतिम निशा यादगार रही। चेन्नई के विश्वविख्यात ड्रमर पद्मश्री शिवमणि एवं मेंडोलिन वादक यू. राजेश की जुगलबंदी ने श्रोताओं के अंतर्मन को छू लिया। दोनों कलाकारों की जोड़ी जैसे ही मंच पर पहुंची दुर्गाकुण्ड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय का प्रांगण 'हर-हर महादेव' के घोष से गूंज उठा। सेठ किशोरी लाल जालान सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित शिवरात्रि संगीत महोत्सव के अंतिम निशा में सोमवार को शिवमणि और यू.राजेश ने 'कर्पूरगौरम करुणावतारं' की धुन से श्रीगणेश किया। इसके बाद 'श्रीराम जय राम जय-जय राम' की मंत्रमुग्ध कर देने वाली धुन सुनाई। शिवमणि ने अपने खास अंदाज में ड्रम वादन किया। लोटा, बाल्टी, गिलास, कटोरी, थाली, थाल, कलछुल, चम्मल, मिट्टी का घड़ा आदि भी बजाकर उन्होंने प्रशंस...