मधेपुरा, अप्रैल 20 -- कुमारखंड,निज प्रतिनिधि। स्वतंत्रता सेनानी व बिहार के प्रथम विधि मंत्री बाबू शिवनंदन प्रसाद मंडल की 135वीं जयंती उनके पैतृक गांव रानीपट्टी स्थित आवास पर मनायी गयी। जयंती कार्यक्रम में पूर्व वीसी प्रो. अनंत कुमार, प्रो. नागेन्द्र यादव, परमेश्वरी प्रसाद यादव, प्रो. प्रज्ञा यादव, डिस्ट्रिक्ट डेयरी ऑफिसर राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया। इस दौरान बाबू शिवनंदन प्रसाद मंडल के विचारों से जुड़े लोगों ने उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर वक्ताओं ने बावू शिवनंदन मंडल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि शिवनंदन बाबू कोसी क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, भूमि विवादों और स्थानीय चुनौतियों को पहली बार प्रांतीय पटल पर पूरी मजबूती के साथ रखा। यह भी पढ़ें- प...