शिवद्वार में दो लाख श्रद्धालुओं ने किया दर्शन-पूजन
सोनभद्र, अगस्त 17 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार को ऐतिहासिक शिवद्वार धाम स्थित उमा-महेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिए आस्था का महा जनसैलाब उमड़ पड़ा। रविवार दोपहर बाद से शुरू हुआ कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला सोमवार देर शाम तक जारी रहा। मंदिर परिसर में दर्शन-पूजन के लिए लंबी कतार लगी रही। शिवद्वार धाम के प्रधान पुजारी सुरेश गिरी के मुताबिक सोमवार दोपहर तक करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने उमा-महेश्वर का दर्शन-पूजन किया। सोमवार भोर में डाक कांवरियों के पहुंचने के साथ जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। घंटा-घड़ियाल की गूंज और हर-हर महादेव, बोल बम के जयकारों से पूरा शिवद्वार धाम गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: शिवद्वार धाम में जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का महासैलाब मिर्जापुर, सोनभद्र समेत विभिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.