सोनभद्र, अगस्त 11 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। पवित्र सावन माह में मंगलवार को ऐतिहासिक शिवद्वार धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर में मंगला आरती के बाद उमा-महेश्वर के जलाभिषेक का जो सिलसिला शुरू हुआ, वह देर शाम तक चलता रहा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के साथ ही आसपास के इलाकों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ के दर्शन-पूजन कर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर और आसपास का पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा। मंगलवार की सुबह से ही शिवद्वार धाम में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था। यह भी पढ़ें- आस्था :फूल, बेलपत्र व रुद्राक्ष से सजे बाबा, महाआरती में गूंजा ॐ नमः शिवाय सूर्योदय से पहले ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए। मंगला आरती के बाद मंदिर के...